Home / Odisha / ओडिशा में बढ़ रही स्थानीय संक्रमितों की संख्या, आज भी…

ओडिशा में बढ़ रही स्थानीय संक्रमितों की संख्या, आज भी…

  • राज्य में 570 नये मामले पाये गये

  • स्थानीय 186 लोग हुए संक्रमण के शिकार

भुवनेश्वर. ओडिशा में दिनोंदिन स्थानीय संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो रही है. आज भी 570 नये पाजिटिव पाये गये हैं, जिनमें स्थानीय संक्रमित लोगों की संख्या 186 है. अन्य 384 मामले क्वारेंटाइन सेंटर से हैं. राज्य में कुल पाजिटिव मामले 12,526 हो चुके हैं. इनमें से 7972 लोग स्वस्थ हो चुके हैं तथा कोरोना से 61 और अन्य वजहों से 18 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में अब भी 4475 सक्रिय मामले हैं.

नये 570 मामलों में अनुगूल में 11, बालेश्वर में तीन, भद्रक में दो, बौध में तीन, कटक में 46, गजपति में 25, गंजाम में 218, जगतसिहंपुर में 16, जाजपुर में 40, झारसुगुड़ा में 31, केंद्रापड़ा में छह, केंदुझर में 14, खुर्दा में 37, कोरापुट में 11, मयूरभंज में 10, नयागढ़ा में 37, पुरी में 15, संबलपुर में एक, सुंदरगढ़ में 44 लोग कोरोना की चपेट में आये हैं. राज्य में 565 लोग स्वस्थ हुए हैं.

Share this news

About desk

Check Also

जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

    पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …