Home / Odisha / मालकानगिरि पुलिस कैंटिन में दुष्कर्म मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं

मालकानगिरि पुलिस कैंटिन में दुष्कर्म मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं

  •  सरजमीन जांच के लिए जाएगा भाजपा प्रतिनिधिदल

भुवनेश्वर. मालकानगिरि पुलिस कैंटिन में कार्यरत एक जनजातीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने व उसके बाद उनकी मौत होने के मामले में अभी तक पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है. इस कारण भाजपा का एक प्रतिनिधिदल सोमवार को मालकानगिरि जिले का दौरा कर मंगलवार को पीड़िता के परिवार, स्थानीय प्रशासन व पुलिस अधिकारी से बात करेगा.
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभाती परिडा के नेतृत्व में भाजपा का यह प्रतिनिधिदल मालकानगिरि का दौरा करेगा. इसमें पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बलभद्र माझी, विधायक आदित्य माढी, नित्यानंद गोंड, प्रदेश प्रवक्ता सोनाली साहू व महिला मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बबिता पात्र भी शामिल होंगी.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …