Home / Odisha / छह से खुलेगा खंडगिरि व उदयगिरि, फिलहाल नहीं खुलेगा कोणार्क  

छह से खुलेगा खंडगिरि व उदयगिरि, फिलहाल नहीं खुलेगा कोणार्क  

भुवनेश्वर. आगामी छह जुलाई से भुवनेश्वर स्थित खंडगिरि व उदयगिरि गुफाओं को पर्यटकों के लिए खोले जाने का निर्णय किया गया है. भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण के अधीन आने वाले इन पर्यटनस्थलों को खोलने का निर्णय किया गया है. साथ ही राजाराणी मंदिर,  ललितगिरि,  रत्नगिरि,  चउषठी योगिनी मंदिर,  असुरगढ़ किला व धौली अशोक शिलालेख को भी पर्यटकों के लिए खोले जाने का निर्णय किया गया है.

कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखकर इन दर्शनीय स्थानों को बंद करने का निर्णय किया गया था. अब कड़ी गाइडलाइन के साथ-साथ इन्हें खोलने का निर्णय किया गया है.  वहीं दूसरी ओर कोणार्क सूर्य मंदिर अभी नहीं खुलेगा. कोरोना के कारण पुरी जिले में प्रशासन द्वारा रोक लगाये जाने के कारण कोणार्क मंदिर को न खोले जाने का निर्णय किया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

    पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …