Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना में दो लोगों की मौत

ओडिशा में कोरोना में दो लोगों की मौत

  •  राज्य में मृतकों की संख्या 27 हुई

भुवनेश्वर. राज्य में कोरोना के कारण दो और लोगों की मौत हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कारण होने वाले मृत्यु संख्या बढ़कर 27 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक पुरुष हैं तथा एक अनुगूल व दूसरा गंजाम जिला का है. अनुगूल जिले में कोरोना के कारण मौत होने वाले व्यक्ति की आयु 57 है. अनुगूल जिले में कोरोना से मौत का यह पहला मामला है.
इसी तरह गंजाम जिले में मृतक व्यक्ति की आयु 49 साल है. इसके साथ ही गंजाम जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है.

गत 24 घंटों में राज्य में 3944 नमूनों की परीक्षण
राज्य में गत 24 घंटों में 3994 नमूनों का परीक्षण किया गया है. अब तक राज्य में 274672 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है.

Share this news

About desk

Check Also

जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

    पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …