Home / Odisha / ओडिशा के 11 जिलों से 164 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए

ओडिशा के 11 जिलों से 164 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए

भुवनेश्वर. राज्य के 11 जिलों में से बुधवार को 164 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो गये हैं. इसके साथ ही राज्य में कुल स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 5353 हो गई है. राज्य़ के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा ट्वीट कर य़ह जानकारी दी गई है. बुधवार को स्वस्थ होने वालो में से सर्वाधिक गंजाम जिले से हैं. गंजाम जिले से 48 लोग स्वस्थ हुए हैं. इसी तरह जगतसिंहपुर जिले से 31, बालेश्वर जिले से 26, कटक जिले से 25 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं. इसी तरह जाजपुर व खुर्दा जिले में 12-12 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं. केन्द्रापड़ा व सुंदरगढ़ से 3-3 तथा केन्दुझर से दो मरीज स्वस्थ हुए हैं. भद्रक व नयागढ़ से 1-1 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …