Home / Odisha / पुरी में 30 पत्रकारों का लिया गया नूमना

पुरी में 30 पत्रकारों का लिया गया नूमना

  • रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही बाहुड़ा यात्रा के कवरेज की मिलेगी अनुमति

प्रमोद कुमार प्रुष्टि, पुरी

पुरी में आज 30 पत्रकारों और फोटोग्राफरों की कोविद-19 जांच के लिए नमूना संग्रह किया गया. कोरोना संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार महाप्रभु श्रीजगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा समेत अन्य देवों की घर वापसी के कवरेज के लिए इन दिनों संबंधित सेवायतों और सुरक्षाकर्मियों के साथ-साथ पत्रकारों की कोविद-19 जांच कराने की प्रकिया चल रही है. इसी के तहत आज 30 पत्रकारों और फोटोग्राफरों के स्वाब के नमूने संग्रहित किये गये. इनकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही बाहुड़ा यात्रा के कवरेज के लिए अनुमति प्रदान की जायेगी. उल्लेखनीय है कि एक सेवायत और बड़दांड में तैनात एक ट्रैफिक कांस्टेबल कोविद-19 पाजिटिव पाये गये हैं. इसे ध्यान में रखते हुए श्रीमंदिर प्रशासन कमेटी ने तय किया है कि बाहुड़ा यात्रा में सामिल होने वाले संबंधित सभी लोगों की कोविद जांच की जायेगी.

Share this news

About desk

Check Also

जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

    पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …