Home / Odisha / ओडिशा में 17 जिलों से स्वस्थ हुए 184 कोरोना संक्रमित

ओडिशा में 17 जिलों से स्वस्थ हुए 184 कोरोना संक्रमित

भुवनेश्वर. शनिवार को राज्य के 17 जिलों के 184 कोरोना के मरीज स्वस्थ हो गये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 4606 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंजाम जिले में सर्वाधिक 48 मरीज स्वस्थ हुए हैं.

इसी तरह खुर्दा जिले से 45, बालेश्वर जिले से 31, गजपति जिले से 12, भद्रक जिले से 10, झारसुगुड़ा व जगतसिंहपुर जिले में 6-6 लोग स्वस्थ हो गये हैं. इसी तरह केन्द्रापड़ा व पुरी जिले से 5-5 लोग, सुंदरगढ़ जिले से 4, बलांगीर व केन्दुझर जिले से 3-3, कटक जिले से 2 लोग स्वस्थ हुए हैं. जाजपुर, कंधमाल व मयूरभंज जिले से एक–एक कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है.

 

Share this news

About desk

Check Also

जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

    पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …