Home / Odisha / शक्तिकांत दास ने पत्नी संग की घटगांव मां तारणी मंदिर में पूजा

शक्तिकांत दास ने पत्नी संग की घटगांव मां तारणी मंदिर में पूजा

केंदुझर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव-2 शक्तिकांत दास ने शनिवार को ओडिशा के केंदुझर ज़िले स्थित प्रसिद्ध मां तारणी मंदिर, घटगांव का दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद रहीं।
सुबह लगभग 11 बजे शक्तिकांत दास और उनकी पत्नी मंदिर पहुंचे, जहां पर केंदुझर ज़िले के कलेक्टर विशाल सिंह समेत अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें मां तारणी की विशेष आदर्श ‘धान से निर्मित मूर्ति’ भेंट स्वरूप प्रदान की गई।
मीडिया से बात करते हुए शक्तिकांत दास ने कहा कि मेरी पत्नी और मैं मां तारणिणी के सच्चे भक्त हैं। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमें मां के चरणों में आकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला। यह यात्रा हमारे परिवार के लिए और सभी के कल्याण हेतु आशीर्वाद प्राप्त करने की हमारी हार्दिक कामना को पूर्ण करती है।
पूरे दौरे के दौरान मंदिर परिसर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और दर्शन की प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से संपन्न किया गया।

Share this news

About admin

Check Also

जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

    पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …