Home / Odisha / ओडिशा में बसों का किराया बढ़ा

ओडिशा में बसों का किराया बढ़ा

  •  पेट्रोल व डीजल के मूल्यों में लगातार बढ़ोत्तरी के बाद राज्य सरकार ने की घोषणा

भुवनेश्वर. पेट्रोल व डीजल के मूल्यों में लगातार बढ़ोत्तरी के बाद राज्य सरकार ने बसों के किराये में बढ़ोत्तरी की घोषणा की है. राज्य सरकार ने साधारण बसों का किराया 67 पैसे प्रति किमी से बढ़ाकर 70 पैसे प्रति किमी कर दिया है. इसी तरह एक्सप्रेस बसों का किराया बढ़ाकर 70 से 73 पैसे प्रति किमी कर दिया गया है. डिलक्स बसों का किराया जो वर्तमान में 95 पैसा प्रति किमी था, उसे बढ़ाकर एक रुपये एक पैसे किया गया है. एसी डिलक्स बसों का किराया बढ़ाकर एक रुपये 17 पैसे प्रति किमी से एक रुपये 23 पैसे प्रति किमी किया गया है. उल्लेखनीय है कि राज्य में गत 10 दिनों में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है. पिछले दस दिनों में पेट्रोल व डीजल की कीमत पांच रुपये प्रति लीटर से भी अधिक बढ़ा है.

Share this news

About desk

Check Also

जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

    पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …