Home / Odisha / बरेईपाली-बेहेरामुंडा मार्ग पर महिला से लूट

बरेईपाली-बेहेरामुंडा मार्ग पर महिला से लूट

संबलपुर – बरेईपाली-बेहेरामुंडा मार्ग पर एक महिला से लूटपाट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला का नाम कल्पना साहाणी बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कल्पना बरेईपाली निवासी कल्पना कुछ खरीददारी कर वापस अपने घर लौट रही थी। इस दौरान एक बाइक सवार दो युवक उसके पास पहुंचे और उसके गले से सोने की चैन झपटकर फरार हो गए। कल्पना की शिकायत पर अंईठापाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share this news

About desk

Check Also

जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

    पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …