Home / Odisha / 1.66 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए डीएफओ गिरफ्तार

1.66 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए डीएफओ गिरफ्तार

भुवनेश्वर. बलांगीर जिले के पाटनागढ़ के तेंदुपत्ता डिविजन के डीएफओ प्रणव मोहंती एक लाख 66 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए विजिलेंस अधिकारियों के हाथों पकड़े गये हैं. विजिलेंस अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. विजिलेंस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रणव मोहंती ने एक निर्माण कार्य के लिए डिप्टी रेंजर चित्तरंजन देहुरी के जरिये स्थानीय रेंजर जगन्नाथ दास से 1.66 लाख रुपये की रिश्नत की मांग की थी. इस संबंध में रेजर ने विजिलैंस कार्यालय में लिखित में शिकायत की थी. इसके बाद उन्हें पकडने के लिए जाल बिछाया गया और आज जब डीएफओ कार्यालय में रिश्वत की राशि दे रहे थे, तभी विजिलेंस अधिकारियों ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया.

Share this news

About desk

Check Also

देश में अविश्वास का माहौल बनाने का प्रयास : अनिल बिस्वाल

    कहा-देश में अराजकता फैलाने और संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की साजिश रच …