Home / Odisha / आठ जून तक बंगाल की खड़ी में फिर निम्न दबाव का क्षेत्र

आठ जून तक बंगाल की खड़ी में फिर निम्न दबाव का क्षेत्र

  • ओडिशा में भारी बारिश की संभावना, नौ जिलों के लिए पीली चेतावनी जारी

गोविंद राठी, भुवनेश्वर

बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर निम्न दबाव का क्षेत्र बनता दिख रहा है. पश्चिम-मध्य खाड़ी के पूर्वी भागों में 8 जून के आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है. इसके कारण ओडिशा में 10 जून से भारी वर्षा की संभावना है. यह जानकारी भारतीय मौसम विभाग ने दी है. खबरों के मुताबिक, ओडिशा में कालबैशाखी से आज और कल बारिश होने की संभावना है. कोरापुट, रायगड़ा, गजपति, गंजाम, कंधमाल, नयागढ़, केंदुझर, मयूरभंज और बालेश्वर जिलों में आंधी के साथ-साथ बारिश हो सकती है और बिजली गिरने की संभावना है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए पीली चेतावनी जारी की है.

Share this news

About desk

Check Also

जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

    पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …