Home / Odisha / एक करोड़ रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर बरामद, दो गिरफ्तार

एक करोड़ रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर बरामद, दो गिरफ्तार

भुवनेश्वर. ओडिशा क्राइम ब्रांच के स्पेशल टास्क फोर्स ने मंगलवार को भुवनेश्वर से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद किया है। बरामद ब्राउन शुगर का बाजार में आनुमानिक मूल्य एक करोड़ रुपये बतायी जा रही है।

इस मामले में दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पहले से मिली सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने खंडगिरि इलाके में छापा मारा। वहां से ब्राउन शुगर बरामद करने के साथ-साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में मास्टर माइंड भाग निकलने में सफल हो गया। दोनों से पूछताछ कर इस मामले में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

Share this news

About desk

Check Also

जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

    पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …