Home / Odisha / कोरोना को लेकर बड़ा फैसला, ओडिशा में 17 जून से नहीं खुलेंगे विद्यालय

कोरोना को लेकर बड़ा फैसला, ओडिशा में 17 जून से नहीं खुलेंगे विद्यालय

  • जुलाई में कोरोना कि स्थिति के विश्लेषण के बाद लिया जायेगा निर्णय

भुवनेश्वर. ओडिशा में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 17 जून से विद्यालय नहीं खोले जायेंगे. अब जुलाई में कोरोना की स्थिति को देखने और इसके आंकड़ों के विश्लेषण के बाद ही विद्यालयों को खोलने का निर्णय लिया जायेगा. यह जानकारी स्कूल और जनशिक्षा मंत्री समीर दास ने दी है. उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना के मामलों की संख्या में काफी वृद्धि हो रही है और राष्ट्रव्यापी लाकडाउन के विस्तार के कारण यह निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा कि विशेष रूप से ओडिशा के सभी स्कूलों और कॉलेजों को मार्च के बाद से बंद कर दिया गया है, जब यहां लाकडाउन की घोषणा की गई थी. इसके बाद से ही देशव्यापी लाकडाउन शुरू हो गयी.

Share this news

About desk

Check Also

जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

    पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …