Home / Odisha / बौध में तेंदुआ की खाल बरामद

बौध में तेंदुआ की खाल बरामद

  • ओडिशा एसटीएफ ने एक को गिरफ्तार किया

भुवनेश्वर। ओडिशा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने बौद्ध जिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से तेंदुआ की खाल बरामद की।

शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, एसटीएफ टीम ने शुक्रवार शाम को मानमुंडा-सागड़ा रोड पर मेहरुणी ब्रिज के पास विश्वसनीय सूचना के आधार पर छापा मारा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से तेंदुआ की खाल और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

आरोपी को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है, जिसमें 1972 के वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम की धारा 51 भी शामिल है।

बरामद तेंदुआ की खाल को बायोलॉजिकल परीक्षण के लिए देहरादून स्थित वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया भेजा जाएगा। पुलिस ने कहा कि जांच जारी है।

Share this news

About desk

Check Also

देश में अविश्वास का माहौल बनाने का प्रयास : अनिल बिस्वाल

    कहा-देश में अराजकता फैलाने और संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की साजिश रच …