Home / Odisha / सामाजिक दूरी नियम को कड़ाई से पालन कराने का निर्देश

सामाजिक दूरी नियम को कड़ाई से पालन कराने का निर्देश

  •  एसआरसी ने पुलिस महानिदेशक, जिलाधिकारी व म्युनिसिपल कमिश्नरों को लिखा पत्र

भुवनेश्वर. सामाजिक दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन हो यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाये जाएं. राज्य के विशेष राहत कमिश्नर प्रदीप जेना ने राज्य के पुलिस महानिदेशक, सभी जिलों के जिलाधिकारियों तथा म्युनिसिपल कमिश्नरों को पत्र लिखकर यह बात कही. इस पत्र में विशेष राहत आयुक्त ने लिखा है कि कुछ स्थानों पर सामाजिक दूरी पालन न होने की घटनाएं सामने आ रही हैं. लोगों के मास्क न पहनने तथा खुले में थूकने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं. उन्होंने इस पत्र में कहा है कि लोगों को इन नियमों का पालन करना सुनिश्चित करें और इसमें किसी प्रकार की खिलाफी न हो यह भी सुनिश्चित किया जाए.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …