Home / Odisha / कोरोना का विस्तार रोकने के लिए कार्यस्थलों के लिए सरकारी परामर्श जारी

कोरोना का विस्तार रोकने के लिए कार्यस्थलों के लिए सरकारी परामर्श जारी

  •  प्रयोग में आने वाली वस्तुओं को सेनिटाइज करने की सलाह

भुवनेश्वर. राज्य सरकार ने कोरोना वायरस के विस्तार को रोकने के लिए कार्यस्थलों के लिए एक परामर्श जारी किया है. इसे लेकर राज्य सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने आज एक ट्वीट में कहा है कि ओडिशा में महामारी की स्थिति कायम है. इसके बीच हमें अपनी आजीविका को बचाने के लिए काम करना होगा. हम आपको घबराने की सलाह नहीं देते हैं. कार्य के दौरान कार्यस्थलों पर कोविद-19 को रोकने के लिए परामर्श का पालन करें.

कार्यस्थल पर काम करने वाले कर्मचारियों को मास्क पहनने की सलाह दी गयी है. कार्यालय में प्रयोग में आने वाली वस्तुओं और मोबाइल, लैपटाप तथा अन्य गजट को सेनिटाइज करें. कार्यालय में करीब बैठने और करीबी संपर्क में न आने की सलाह दी जा रही है. साथ ही अगल आप अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं तो चिकित्सा सेवा लें.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …