Home / Odisha / दो होमगार्ड जवान कोरोना की चपेट में

दो होमगार्ड जवान कोरोना की चपेट में

ब्रह्मपुर. गंजाम जिला में होमगार्ड के दो जवान कोरोना वायरस की चपेट में आ गये हैं. इनकी रिपोर्ट पाजिटिव पायी गयी है. यह जानकारी यहां पुलिस सूत्रों ने दी है. बताया जाता है कि पोलसरा थाना के फ्रंटलाइन बैरियर के रूप में दो होमगार्ड जगन्नाथपुर रेलवे स्टेशन और अस्थायी मेडिकल कैंप में ड्यूटी पर थे.  दोनों को कोविद-19 पाजिटिव पाये जाने पर क्रमशः पारला महाराजा इंजीनियरिंग कालेज कोविद अस्पताल और टाटा कोविद अस्पताल, शीतलापल्ली में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है. पुलिस अधिकारियों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है.

Share this news

About desk

Check Also

जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

    पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …