Home / Odisha / मुख्यमंत्री मोहन माझी का पूर्व बीजद सरकार पर हमला

मुख्यमंत्री मोहन माझी का पूर्व बीजद सरकार पर हमला

  • लोअर सुकतेल सिंचाई परियोजना में घोटाले का आरोप

  • कहा-किसानों को नहीं मिला लाभ

बलांगीर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शनिवार को पूर्व बीजद सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि 1998 में आधारशिला रखी गई लोअर सुकतेल सिंचाई परियोजना अभी तक पूर्ण रूप से चालू नहीं हो पाई है। बलांगीर जिले के बेलपाड़ा मैदान में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस परियोजना का उद्घाटन जल्दबाजी में किया गया था, लेकिन अब तक इसका लाभ किसानों तक नहीं पहुंच पाया है।

मुख्यमंत्री माझी ने सवाल उठाते हुए कहा कि कितना पानी किसानों के खेतों तक पहुंच रहा है? सुकतेल सिंचाई परियोजना के निर्माण के लिए आवंटित धनराशि आखिर कहां खर्च हुई?

उन्होंने आरोप लगाया कि इस परियोजना के पैसे से इमारतें, फ्लैट, फार्महाउस और गहने खरीदे गए। माझी ने कहा कि पिछले 24 वर्षों से बलांगीर क्षेत्र की उपेक्षा की जा रही है।

Share this news

About desk

Check Also

जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

    पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …