Home / Odisha / चक्रवात डाना से हुए नुकसान पर सरकार को आज मिलेगी रिपोर्ट

चक्रवात डाना से हुए नुकसान पर सरकार को आज मिलेगी रिपोर्ट

  • बालेश्वर, भद्रक और केंद्रापड़ा जिलों में सबसे ज्यादा क्षति

  • बालेश्वर जिला बाढ़ के पानी के कारण सबसे अधिक प्रभावित

भुवनेश्वर। राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने शनिवार को जानकारी दी कि ओडिशा सरकार 3 नवंबर तक चक्रवात डाना से हुए नुकसान का आकलन पूरा करेगी। मंत्री ने बताया कि बालेश्वर, भद्रक और केंद्रापड़ा जिलों में सबसे ज्यादा क्षति हुई है, जिनमें बालेश्वर जिला बाढ़ के पानी के कारण सबसे अधिक प्रभावित हुआ।

मंत्री पुजारी ने कहा कि कल 3 नवंबर तक संबंधित जिलों से रिपोर्ट मिलने के बाद राज्य सरकार अंतिम आकलन करेगी, जिसे बाद में केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। अंतिम रिपोर्ट जमा करने के बाद केंद्रीय टीम प्रभावित जिलों का दौरा करेगी।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र से मिलने वाली राहत राशि की प्रक्रिया अंतिम आकलन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद शुरू होगी। हालांकि, राज्य सरकार अंतिम रिपोर्ट के बाद तुरंत मुआवजा राशि का वितरण शुरू करेगी। गौरतलब है कि चक्रवात का असर अन्य कुछ जिलों में आंशिक रूप से भी देखा गया।

Share this news

About desk

Check Also

जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

    पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …