Home / Odisha / गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुवर्णरेखा नहर में चार छात्र डूबे

गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुवर्णरेखा नहर में चार छात्र डूबे

  • दो छात्रों को बचाया गया, अन्य दो की तलाश जारी

बारिपदा। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान शुक्रवार को बारिपदा के लक्ष्मीपोशी क्षेत्र में सुबर्णरेखा नहर में चार छात्र डूब गये। हालांकि समय रहते दो छात्रों को बचा लिया, जबकि दो छात्र लापता हो गए थे।

जानकारी के अनुसार, रानीभोल आदर्श विद्यालय के चार कक्षा 12 के छात्र गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए गये थे। बताया जा रहा है कि छात्र एक निजी मेस में रह रहे थे, जहां हाल ही में गणेश पूजा का आयोजन किया गया था। मेस के मालिक का दावा है कि छात्रों ने पुल से सुरक्षित रूप से प्रतिमा का विसर्जन किया था, लेकिन अचानक एक आवारा कुत्ते के पीछा करने पर वे नहर में फिसल गए।

मालिक के अनुसार, ओड्राफ और फायर सर्विसेज की टीम ने दो छात्रों को बचा लिया। हालांकि, घटना के दो घंटे बीत जाने के बाद भी अन्य दो छात्रों का पता नहीं चल पाया था।

एक लापता छात्र के रिश्तेदार ने कहा कि हमें एक घंटे पहले सूचना मिली। हम पूछना चाहते हैं कि छात्रावास प्रशासन ने उन्हें विसर्जन के लिए कैसे जाने दिया। अब वे फोन भी नहीं उठा रहे हैं। दुख की बात है कि बारिपदा से महज दो किलोमीटर दूर होने के बावजूद अभी तक कोई नाव मौके पर नहीं पहुंची है।

Share this news

About desk

Check Also

जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

    पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …