Home / Odisha / आयुष्मान योजना में आयु विस्तार के निर्णय पर मुख्यमंत्री ने दिया धन्यवाद

आयुष्मान योजना में आयु विस्तार के निर्णय पर मुख्यमंत्री ने दिया धन्यवाद

भुवनेश्वर। आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को शामिल करने के निर्णय पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया है।

उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को शामिल करने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित कर रहा हूं। इस निर्णय से देश के 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को लाभ होगा।

Share this news

About desk

Check Also

जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

    पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …