Home / Odisha / संबलपुर – कुख्यात अपराधी शिवशंकर बाग उर्फ शिवा पर लगा रासुका

संबलपुर – कुख्यात अपराधी शिवशंकर बाग उर्फ शिवा पर लगा रासुका

संबलपुर – शहर के अंईठापाली, ठाकुरपाड़ा, मुंगापाड़ा एवं रेलवे कालोनी इलाके में आतंक का पर्याय बन चूके कुख्यात अपराधी शिवशंकर बाग उर्फ शिवा को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगा दिया है। पिछले कुछ माह से पुलिस की आंख में धूल झोंक रहे शिवा को आखिरकार गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उसे डीएम शुभम सक्सेना के समक्ष पेश किया। अंतत: डीएम श्री सक्सेना के अनुमोदन के बाद शिवा पर रासुका लगा दिया गया। इस कार्रवाई के बाद शिवा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शिवा के नाम पर हत्या, डकैती एवं राहजनी के कुल 26 मामले अंईठापाली थाना, टाउन थाना, रेंगाली थाना एवं ठेलकुली थाना में दर्ज हैं। बहुत दिनों से पुलिस को उसकी तलाश थी।

Share this news

About desk

Check Also

जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

    पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …