Home / Odisha / विधानसभा में उठा बीजू एक्सप्रेस-वे की जर्जर हालत का मुद्दा

विधानसभा में उठा बीजू एक्सप्रेस-वे की जर्जर हालत का मुद्दा

  • राजगांगपुर विधायक डा सीएस राजन एक्का ने उठाये सवाल

राजगांगपुर : राजगांगपुर राज्य राजपथ-10 बीजू एक्सप्रेस-वे को बने हुए अभी 2 साल भी नहीं हुए हैं और सड़क की हालत जर्जर होने लगी है। कई जगहों पर पर सड़क ऊपर-नीचे हो गई है। इससे गाड़ी चलाने में काफी दिक्कत हो रही है। इसकी जर्जर हालत को देखते हुए राजगांगपुर विधायक सीएस राजन एक्का ने कल विधानसभा में यह मुद्दा उठाया। निम्न एवं घटिया स्तर की सड़क और बीजू एक्सप्रेस-वे पर जो टोल गेट बनाया गया है, उस पर  सवाल किए। 20 किलोमीटर के अंदर की निजी पंजीकृत गाड़ियों को निःशुल्क पास देंने की बात कही गयी थी, पर उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई|

इसको लेकर भी राजगांगपुर विधायक ने विधानसभा में चर्चा की। इस रास्ते के जर्जर हालत को देखते हुए स्थानीय लोगों में आक्रोश है। आंदोलन की बात भी उठने लगी है। बताया जाता है कि इस मार्ग को एलएनटी कंपनी ने बनाया है। सड़क को दो साल भी नहीं हुए कि इसकी हालत जर्जर हो गई है।

Share this news

About desk

Check Also

जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

    पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …