-
प्रत्येक रक्त दाता को मिलेगा एक लाख का दुर्घटना बीमा
बालेश्वर – ब्लड बैंक में खून के अभाव के कारण शहर के विभिन्न समाजसेवी अनुष्ठान की तरफ से लोगों को रक्तदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है. इसी के साथ ही लायन्स क्लब ऑफ बालेश्वर यूथ के द्वारा भी एक अनोखे रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. क्लब की तरफ से 3 अगस्त शनिवार को सुबह 9:30 बजे बामपदा स्थित प्रीमियम हुंडई शोरूम परिसर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस शिविर में प्रत्येक रक्त दाता को एक लख रुपए दुर्घटना बीमा एवं पहले 10 दम्पत्तियों को रक्त दान करने पर दश लाख रुपए की बीमा प्रदान कि जाएगी. क्लब की तरफ से आयोजित बैठक में बालेश्वर लायंस युथ के अध्यक्ष रंजन खंडेलवाल, सचिव सौरव खंडेलवाल, उपाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल एवं प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अंकित पोद्दार प्रमुख उपस्थित होकर यह सूचना प्रदान की है.
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
