भुवनेश्वर – अर्थतत्व चिटफंड कंपनी के साथ संबंध के आरोप में गिरफ्तार ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव आशीर्वाद बेहेरा को ओडिशा हाइकोर्ट ने मंगलवार को सशर्त जमानत दे दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाईकोर्ट ने डेढ़ लाख रुपये व दो जमानतदाताओं के बदले में जमानत दी। साक्ष्यों को प्रभावित न करने व पासपोर्ट सरेंडर करने के लिए न्यायालय ने शर्तें रखी हैं। उल्लेखनीय है कि गत 19 सितंबर को सीबीआई ने अर्थतत्व चिटफंड कंपनी के साथ संबंध के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया था।
Check Also
जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू
पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
