Home / Odisha / पुरी में भक्तों की उमड़ी भीड़, तीनों रथ श्रीमंदिर के पास पहुंचे

पुरी में भक्तों की उमड़ी भीड़, तीनों रथ श्रीमंदिर के पास पहुंचे

  • सोना वेश आज बुधवार को और अधरपणा गुरुवार को और नीलाद्री बिजे शुक्रवार को

पुरी। पुरी में महाप्रभु श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथ श्रीमंदिर के पास पहुंच गये हैं। सोमवार देर रात को अपने नौ दिवसीय प्रवास को पूरा करने के बाद श्रीमंदिर लौट आए। इस दौरान पुरी में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। महाप्रभु श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की सभी नीतियां आज मंगवाल को रथों पर संपादित की गयी और तीनों के दर्शन भक्त कर रहे हैं। बहुड़ा यात्रा को प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार (17 जुलाई) को सोना वेश आयोजित किया जाएगा। भारी मात्रा में सोने के आभूषणों से सुसज्जित होने के बाद देवता रथों के ऊपर भक्तों को दर्शन देंगे। गुरुवार को ‘अधरपणा’ अनुष्ठान के बाद शुक्रवार को ‘नीलाद्री बिजे’ अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 588 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय जलमार्ग-5 के विकास को मिलेगी गति

    केंद्र और राज्य सरकार ने मिलाया हाथ     तालचेर से पारादीप-धामरा होते …