Home / Odisha / कटक के एक निजी नर्सिंग होम में लगी आग

कटक के एक निजी नर्सिंग होम में लगी आग

  • सभी रोगियों को सुरक्षित बचाया गया

  • मुख्यमंत्री मोहन माझी ने दिया जांच का आदेश

कटक। जिले के पुरीघाट पुलिस स्टेशन के पास शनिवार को एक निजी नर्सिंग होम की तीसरी मंजिल पर आग लग गई। जानकारी के अनुसार, नर्सिंग होम की तीसरी मंजिल पर स्थित आईसीयू में आग लगी। सूचना मिलने पर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने मरीजों को बचाने और आग बुझाने का काम शुरू किया।

दुर्घटना के समय आईसीयू में करीब आठ मरीज इलाज करा रहे थे। हालांकि कि इन सभी मरीजों को सुरक्षित बचा लिया गया है। एहतियात के तौर पर बचाए गए सभी मरीजों को इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में भेज दिया गया है।

अस्पताल में 12 नवजात बच्चे भी थे, जिन्हें बचा लिया गया। अग्निशमन सेवा के महानिदेशक सुधांशु षाड़ंगी ने कहा कि आईसीयू में इलाज करा रहे मरीजों को पहले ही शिफ्ट कर दिया गया है। 12 ऐसे बच्चे हैं, जिन्हें नवजात आईसीयू की जरूरत है। मैंने स्वास्थ्य विभाग के सचिव से बात की है। मुख्यमंत्री कार्यालय समन्वय कर रहा है। प्रक्रिया चल रही है। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। धुआं साफ करने के प्रयास जारी हैं।

इस बीच, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी ने आग दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। राज्य सरकार द्वारा मरीजों के इलाज का खर्च वहन करने की घोषणा करने के अलावा, उन्होंने सचिव और जिला कलेक्टर को मरीजों को अन्यत्र स्थानांतरित करने का भी निर्देश दिया।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …