Home / Odisha / भुवनेश्वर में वाहन की टक्कर से ट्रैफिक कांस्टेबल की मौत

भुवनेश्वर में वाहन की टक्कर से ट्रैफिक कांस्टेबल की मौत

  •  रात करीब 11 बजे अपनी ड्यूटी पूरी कर जा रहे थे घर

भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के जयदेव विहार फ्लाईओवर के पास एनएच-16 पर शनिवार रात को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ट्रैफिक कांस्टेबल की मौत हो गई। मृतक की पहचान मधुसूदन किर्शानी के रूप में हुई है।

बताया गया है कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब किर्शानी रात करीब 11 बजे अपनी ड्यूटी पूरी कर खंडगिरि स्थित अपने घर जा रहे थे। वह राम मंदिर चौक ट्रैफिक पोस्ट पर तैनात थे।

ऐसा संदेह है कि जयदेव विहार के पास किसी भारी वाहन ने उन्हें कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …