Home / Odisha / मुख्य सचिव के रुप में मनोज आहूजा ने कार्यभार संभाला

मुख्य सचिव के रुप में मनोज आहूजा ने कार्यभार संभाला

भुवनेश्वर। मुख्य सचिव के रुप में मनोज आहूजा ने आज अपराह्न में कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने निवर्तमान मुख्य सचिव प्रदीप जेना से लोकसेवा भवन में कार्यभार लिया।

निवर्तमान मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। जेना ने कहा कि मैंने आज दोपहर साढ़े 3.30 बजे राज्य के मुख्य सचिव का कार्यभार छोड़ दिया। मैं 1990 बैच के अपने अच्छे मित्रों में से एक मनोज आहूजा का स्वागत करता हूं और मुझे खुशी है कि आज वे मेरे स्थान  मुख्य सचिव का पदभार संभालेंगे। उन्हें ढेरों शुभकामनाएं।

इससे पहले ओडिशा के नवनियुक्त मुख्य सचिव मनोज आहूजा आज भुवनेश्वर पहुंचे। उल्लेखनीय है कि 1990 बैच के आईएएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर केंद्रीय कृषि मंत्रालय में सचिव के पद पर कार्यरत थे। उन्हें वापस ओडिशा भेजने लिए राज्य सरकार के अनुरोध को केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया था। राज्य के साधारण प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी हो चुकी है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …