Home / Odisha / बालेश्वर शहर में 26 जून से रात्रिकालीन कर्फ्यू

बालेश्वर शहर में 26 जून से रात्रिकालीन कर्फ्यू

  •  सुबह पांच बजे से रात नौ बजे तक कर्फ्यू में रहेगी ढील

  • शांति कायम रखने के लिए माइक्रो शांति समिति बनाई जाएगी

बालेश्वर। बकरीद के दिन भड़की हिंसा के बाद अब बालेश्वर में शांति लौट रही है। इसे देखते हुए अब 26 जून से पूरे शहर में रात 9 बजे से कर्फ्यू लागू रहेगा। इसके बाद सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक कर्फ्यू में ढील रहेगी।

यह जानकारी आज यहां जिलाधिकारी आशीष ठाकरे एवं पुलिस अधीक्षक सागरिका नाथ ने मीडिया को दी। उन्होंने सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि वे अफवाह न फैलाएं और फर्जी खबरों पर विश्वास न करें। उन्होंने बताया कि स्थिति सामान्य बनाये रखने के लिए सभी वार्ड पार्षदों और वार्ड के नेताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। शांति बनाये रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों के लिए एक माइक्रो शांति समिति बनाई जाएगी। आज तक 24 मामले दर्ज किए गए हैं और 91 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी गिरफ्तारियां तकनीकी साक्ष्य के आधार पर की गई हैं।

प्रशासन ने फर्जी खबरों और अफवाहों की रिपोर्ट करने के लिए जिला पुलिस द्वारा समर्पित व्हाट्सएप नंबर 7855877911 जारी किया है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …