Home / Odisha / ताल और संगीत पर सेमीनार तथा संगीत समारोह आयोजित

ताल और संगीत पर सेमीनार तथा संगीत समारोह आयोजित

भुवनेश्वर। स्थानीय बुद्धमंदिर, यूनिट-3 सभागार में नादब्रह्म संस्था के सौजन्य से ताल और संगीत पर एक सेमीनार तथा संगीत समारोह आयोजित किया गया। गौरतलब है कि 2007 से राजधानी भुवनेश्वर में स्थापित ब्रह्मनाद संस्था भीमाभोई भजन संगीत के संरक्षण और संवर्द्धन हेतु कार्यरत संस्था है, जो समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन कराती रहती है। सेमीनार में गुरु डॉ जगन्नाथ कुंवर, गुरु विनोद बिहारी राउत, गुरु तापस पॉल, गुरु कुलमणि साहू तथा गुरु विभूति भूषण तथा बलवंत राउत आदि ने हिस्सा लिया तथा आज के ताल और संगीत के परिपेक्ष्य में सघन चर्चा-परिचर्चा किये। आयोजित भजन समारोह में गायिका जयस्मिता कुंवर, मधुचंदा, गुरु नीमाकांत राउत, महापात्र मिनती राउत आदि ने भीमाभोई परम्परा पर आधारित अनेक भजन गाये। समापन समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठतम ओड़िया पत्रकार प्रदोष पटनायक तथा सम्मानित अतिथि के रुप में ओड़िया फिल्मजगत के नामी समीक्षक दिलीप हाली ने हिस्सा लिया, जिनका स्वागत नादब्रह्म संस्था की ओर से गुरु डॉ जगन्नाथ कुंवर ने किया।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 588 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय जलमार्ग-5 के विकास को मिलेगी गति

    केंद्र और राज्य सरकार ने मिलाया हाथ     तालचेर से पारादीप-धामरा होते …