Home / Odisha / जीतेन्द्र हरिपाल से मिले केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान

जीतेन्द्र हरिपाल से मिले केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान

भुवनेश्वर। केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शुक्रवार को रंगवती गीत के गायक जीतेन्द्र हरिपाल से मिले। प्रधान ने स्वयं सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि प्रसिद्ध रंगवती गीत के गायक पद्मश्री सम्मान से सम्मानित जीतेन्द्र हरिपाल से आज उनके संबलपुर स्थित आवास पर भेंट कर उनकी स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वह पूर्ण रूप से स्वस्थ्य हैं। मां समलेई से उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …