Home / Odisha / ढेंकानाल में भीषण दुर्घटना, चार की मौत

ढेंकानाल में भीषण दुर्घटना, चार की मौत

  • सभी मृतक एक ही परिवार के हैं सदस्य

  • मोटरसाइकिल जाते समय हाईवा ने मारी टक्कर

ढेंकानाल। ढेंकानाल जिले में आज सोमवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। बताया जाता है कि एक दंपति और उनके दो बच्चे मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। इसी दौरान पिंगुआ थाना क्षेत्र के तहत निहालप्रसाद के पास एक हाइवा ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दंपति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

इलाके में तनाव

स्थानीय लोगों ने बताया दुर्घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया है। इस बीच पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने जांच शुरू की

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गयी है। मृतकों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …