Home / Odisha / केंदुझर में तीन वाहनों की टक्कर में पांच की मौत

केंदुझर में तीन वाहनों की टक्कर में पांच की मौत

  • कार में सवार सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य

  • कार ने पहले सामने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, पीछे आ रहा ट्रक भी कार से टकराया

बड़बिल। ओडिशा के केंदुझर जिले में तीन वाहनों की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं हैं। यह हादसा बुधवार को रात नौ बजे के आसपास हुआ।

जानकारी के मुताबिक, एक कार पांच लोगों को लेकर बड़बिल की ओर जा रही थी। इसी दौरान चंपुआ थानांतर्गत रिमुली बाईपास पर कार ने एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद में कार के पीछे आ रहे एक अन्य ट्रक ने कार में टक्कर मार दी, जिससे कार में बैठे छह लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही परिवार के हैं।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और इसके साथ ही सूचना पुलिस और अग्निशमन सेवा को दी गयी। दोनों के कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान में शामिल हो गए। इस बीच, पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …