Home / Odisha / तूफानी मौसम में भुवनेश्वर में नहीं हुई नवीन के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग

तूफानी मौसम में भुवनेश्वर में नहीं हुई नवीन के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग

  • 20 मिनट तक हवा चक्कर लगाने बात झारगुड़ा मोड़ा गया

भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आज तूफानी मौसम के कारण मुख्यमंत्री और बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक का हेलीकॉप्टर सोमवार को भुवनेश्वर में लैंडिंग नहीं कर सका। भुवनेश्वर में आज दोपहर से ही काले बादल छाये रहे और तीन बजे से आसपास तेज हवा के साथ बारिश हुई, जिससे हेलीकॉप्टर लगभग 30 मिनट तक घूमता रहा, लेकिन दोपहर 3 से 3.30 बजे के आसपास खराब मौसम के कारण भुवनेश्वर में उतरने में विफल रहा। इसके बाद इसे झारसुगुड़ा के वीर सुरेंद्र साई हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया, जहां से लगभग 20 मिनट के बाद यह उड़ान भरी।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और वीके पांडियन आज कलाहांडी जिले के भवानीपाटना और नुआपड़ा के खड़ियार में मैराथन चुनाव प्रचार अभियान पर गये थे। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री और 5-टी के चेयरमैन वीके पांडियन खरियार में विमान में चढ़े।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 588 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय जलमार्ग-5 के विकास को मिलेगी गति

    केंद्र और राज्य सरकार ने मिलाया हाथ     तालचेर से पारादीप-धामरा होते …