Home / Odisha / मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हिंजिलि से भरा नामांकन पत्र

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हिंजिलि से भरा नामांकन पत्र

  • नामांकन दाखिल करने पहले मां तारा तारिणी का दर्शन कर लिया आशीर्वाद

  • लगातार छठी पर इस विधानसभा क्षेत्र से उतरे हैं चुनावी मैदान में

ब्रह्मपुर/छत्रपुर। ओडिशा में लोकसभा के साथ होने वाले विधानसभा के लिए बीजद के मुखिया तथा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हिंजिलि विधानसभा सीट से आज मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। आज उन्होंने छत्रपुर स्थित उप जिलाधिकारी के कार्यालय में जाकर नामांकन पत्र भरा। इस दौरान उनके साथ बीजू जनता दल के नेता वीके पांडियन, ब्रह्मपुर से बीजद के लोकसभा प्रत्याशी भृगु बक्सीपात्र, वित्त मंत्री विक्रम केसरी आरुख, बीजद के छत्रपुर विधायक उम्मीदवार सुभाष चंद्र बेहरा, खलीकोट के सूर्यमणि वैद्य, कविसूर्यानगर विधायक लतिका प्रधान, सोरडा विधायक पूर्ण चंद्र स्वाईं, पोलसरा विधायक श्रीकांत साहू, आस्का सांसद उम्मीदवार रंजीता साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे।

इससे पहले आज सुबह मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से छत्रपुर के पास नरसिंहपुर चौक स्थित हेलीपैड पहुंचे। वहां से कार से वह मां तारातारिणी मंदिर गये, जहां दर्शन व पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह छत्रपुर उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और नामांकन पत्र दाखिल किया।

हिंजिलि सीट पर आगामी 20 मई को चुनाव होने वाला है। इस सीट से मुख्यमंत्री लगातार पांच बार विधायक के रुप में निर्वाचित हुए हैं। छठी बार वह इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

प्रणव प्रकाश दास को नामांकन करने पर दी शुभकामनाएं 

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बीजद के संगठन महामंत्री प्रणव प्रकाश दास को आज संबलपुर से नामांकन पत्र भरने से पूर्व शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने एक वीडियो संदेश जारी कर उन्हें शुभेच्छा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑल द बेस्ट। मैं निश्चित हूं कि आपको चुनाव में विजय मिलेगी।

Share this news

About desk

Check Also

‘भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो में सफल भागीदारी के बाद भुवनेश्वर लौटे मुख्यमंत्री

    स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग ने किया स्वागत     नवीकरणीय ऊर्जा निवेश को …