Home / Odisha / अनुगूल में ट्रक की टक्कर से तीन मोटरसाइकिल सवारों की मौत

अनुगूल में ट्रक की टक्कर से तीन मोटरसाइकिल सवारों की मौत

  •  हादसे के बाद चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस

अनुगूल। अनुगूल जिले में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में कम से कम तीन मोटरसाइकिल सवारों की मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई थी।

जानकारी के अनुसार, जिले के पंचमहला के पास एनएच-55 पर एक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिस पर तीनों सवार थे।

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों मोटरसाइकिल सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सड़क दुर्घटना के कारण एनएच-55 पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। इस बीच हादसे की जानकारी पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Share this news

About desk

Check Also

‘भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो में सफल भागीदारी के बाद भुवनेश्वर लौटे मुख्यमंत्री

    स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग ने किया स्वागत     नवीकरणीय ऊर्जा निवेश को …