Home / Odisha / जेपी नड्डा का ओडिशा दौरा 28 अप्रैल को
JP NADDA

जेपी नड्डा का ओडिशा दौरा 28 अप्रैल को

भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी ऩड्डा आगामी 28 अप्रैल को एक दिवसीय ओडिशा दौरे पर आयेंगे। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समीर मोहंती ने पार्टी कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकरी दी।

मोहंती ने कहा कि 28 को वह ब्रह्मपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह नवरंगपुर जाएंगे, जहां वह पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ सम्मेलन में भाग लेंगे।

उल्लेखनीय है कि राज्य में लोकसभा की चार व 28 विधानसभा सीटों पर आगामी 13 मई को चुनाव होगा। इन सीटों में कलाहांडी, नवरंगपुर, ब्रह्मपुर व कोरापुट लोकसभा सीटें शामिल हैं।

Share this news

About desk

Check Also

‘भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो में सफल भागीदारी के बाद भुवनेश्वर लौटे मुख्यमंत्री

    स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग ने किया स्वागत     नवीकरणीय ऊर्जा निवेश को …