Home / Odisha / पूर्व हॉकी कप्तान प्रबोध तिर्की ने कांग्रेस छोड़ी

पूर्व हॉकी कप्तान प्रबोध तिर्की ने कांग्रेस छोड़ी

  • तलसरा से टिकट काटने जाने से हैं नाराज

  • पार्टी अध्यक्ष को भेजा इस्तीफा

भुवनेश्वर। पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान प्रबोध तिर्की ने शनिवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। पार्टी ने ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के तलसारा विधानसभा क्षेत्र से उनका टिकट काट दिया है। तिर्की को कांग्रेस ने तलसरा से अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन पार्टी ने रविवार को जारी 75 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची में उन्हें हटाकर देवेंद्र भिटरिया को उम्मीदवार बनाया।

सितंबर 2023 में कांग्रेस में शामिल हुए तिर्की ने उन्हें हटाने के पार्टी के फैसले पर हैरानी जताई थी। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का कोई अंदाज़ा नहीं है कि मुझे पार्टी ने क्यों हटा दिया है। मैं वरिष्ठ नेताओं से बात करूंगा और कारण का पता लगाऊंगा।

उन्होंने कहा कि वह पहले से ही निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं। वह इस पर टिप्पणी करने से पहले ओपीसीसी अध्यक्ष शरत पटनायक और एआईसीसी ओडिशा प्रभारी अजय कुमार और अन्य से बात करेंगे।

कांग्रेस द्वारा घोषित सूची में और बदलाव नहीं किये जाने पर तिर्की ने ओपीसीसी अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया। उन्होंने कहा कि वह निर्वाचन क्षेत्र में अपने अनुयायियों और शुभचिंतकों से परामर्श करने के बाद अपने अगले कदम पर निर्णय लेंगे।

Share this news

About desk

Check Also

‘भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो में सफल भागीदारी के बाद भुवनेश्वर लौटे मुख्यमंत्री

    स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग ने किया स्वागत     नवीकरणीय ऊर्जा निवेश को …