Home / Odisha / कांग्रेस ने विधानसभा के लिए और चार उम्मीदवारों की सूची जारी की

कांग्रेस ने विधानसभा के लिए और चार उम्मीदवारों की सूची जारी की

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए और चार उम्मीदवारों की सूची जारी की है। गुरुवार को कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह सूची जारी की है।

सूची के अनुसार, कांग्रेस ने ओडिशा विधानसभा के भुवनेश्वर उत्तर क्षेत्र से अशोक कुमार दास, भुवनेश्वर मध्य विधानसभा क्षेत्र से प्रकाश चंद जेना, सत्यवादी विधानसभा क्षेत्र से से मनोज रथ और माहंगा विधानसभा क्षेत्र से देवेंद्र कुमार शाहु को उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए 75 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा रविवार को की थी। इसके पहले 2 अप्रैल को 49 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। ओडिशा विधानसभा में कुल 147 सीटें हैं। कुल मिलाकर कांग्रेस अब तक 128 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …