Home / Odisha / बीजद ने लेखाश्री सामंतसिंहार को बालेश्वर लोकसभा से टिकट दिया
LEKHASHREE (1)
LEKHASHREE (1)

बीजद ने लेखाश्री सामंतसिंहार को बालेश्वर लोकसभा से टिकट दिया

  • बालेश्वर लोकसभा व नौ विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की

भुवनेश्वर। बीजू जनता दल के मुखिया नवीन पटनायक ने गुरुवार शाम को बालेश्वर लोकसभा सीट व विधानसभा की नौ सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। हाल ही में भाजपा से बीजद में शामिल हुए लेखाश्री सामंतसिंहार को पार्टी ने बालेश्वर से उम्मीदवार बनाया है।

इसी तरह लक्ष्मीपुर विधानसभा सीट से प्रभु जानी, पारादीप से गीतांजलि राउतराय तथा संबलपुर से प्रसन्न आचार्य को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। रेढ़ाखोल से रोहित पुजारी, तेलकोई से माधव सरदार, तालचेर से ब्रज प्रधान, नर्ला से मनोरमा मोहंती तथा बालिगुड़ा से चक्रमणि कहंर तथा भुवनेश्वर मध्य से अनंत नारायण जेना को टिकट दिया गया है।

भुवनेश्वर मध्य से अनंत नारायण जेना को टिकट न दिये जाने की मांग को लेकर बीजद के एक गुट ने जोरदार दबाव बनाया था। इस कारण उनका नाम पहले तीन सूची में जारी नहीं हो सका था। अंततः पार्टी ने उनके नाम पर ही मुहर लगाई है। इसी तरह पारादीप सीट से वर्तमान के विधायक संबित राउतराय की पत्नी गीतांजलि राउतराय को टिकट दिया गया।

Share this news

About desk

Check Also

जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

    पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …