Home / Odisha / भवानीपाटणा जेल से दो विचाराधीन कैदी भागे

भवानीपाटणा जेल से दो विचाराधीन कैदी भागे

  •  निगरानी टावर होने के बावजूद हुई प्रशासनिक चूक

कलाहांडी। ओडिशा के कलाहांडी जिले के भवानीपाटणा जेल से दो विचाराधीन कैदी भाग गए हैं। सूत्रों ने बताया कि दोनों कल शनिवार रात जेल से भाग गये। मामला रविवार तड़के सामने आया।

दोनों फरार विचाराधीन कैदियों की पहचान सिकंदर जल और नीलमणि माझी के रूप में की गई है। इन दोनों को पॉक्सो मामले में गिरफ्तार किया गया था और भवानीपाटणा जेल में बंद किया गया था।

आशंका है कि दोनों जेल की चाहरदीवारी फांद कर जेल से भाग निकले। इस घटना ने जेल प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं, क्योंकि जेल में कड़ी निगरानी रखने के लिए निगरानी टावर भी हैं।

इससे पहले मार्च में दो विचाराधीन कैदी, जिन्हें हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, कथित तौर पर टिटिलागढ़ उप-जेल से भाग गए थे। घटना के संबंध में ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में जेल वार्डर को बाद में निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान के बाद पुलिस ने दोनों में से एक को गिरफ्तार कर लिया।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …