Home / Odisha / लॉकडाउन खत्म होने के बाद लंबित परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा की जाएगी : मंत्री

लॉकडाउन खत्म होने के बाद लंबित परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा की जाएगी : मंत्री

भुवनेश्वर. ओडिशा सरकार ने बुधवार को कहा कि वह तीन मई को दूसरे चरण के लॉकडाउन के समाप्त होने के बाद लंबित परीक्षाओं की संशोधित तारीखों की घोषणा करेगी. मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल द्वारा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों को दसवीं और बारहवीं परीक्षाओं के उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन को शुरू करने और शेष परीक्षाओं रोकने के आदेश के ओडिशा सरकार द्वारा यह फैसला लिया गया है.

स्कूल और जनशिक्षा मंत्री समीर रंजन दाश ने यहां मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि उनका विभाग लॉकडाउन के तुरंत बाद शेष परीक्षाओं के लिए संशोधित कार्यक्रम की घोषणा करेगा और सामाजिक दुरता दिशानिर्देशों के कड़ाई से पालन के साथ मूल्यांकन करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा.

उन्होंने कहा कि चूंकि कुछ परीक्षा केंद्रों को राज्य में लौटने के इच्छुक प्रवासी श्रमिकों को रखने  के लिए सरकारी संगरोध केंद्रों में परिवर्तित किया गया है, इसलिए उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीएचएसई) को परीक्षाओं के संचालन के लिए नए केंद्रों की पहचान करने के लिए कहा गया है.

Share this news

About desk

Check Also

देश में अविश्वास का माहौल बनाने का प्रयास : अनिल बिस्वाल

    कहा-देश में अराजकता फैलाने और संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की साजिश रच …