Home / Odisha / सेवानिवृत्त प्राध्यापक ने मुख्यमंत्री राहत कोष को 50 हजार रुपये प्रदान किया

सेवानिवृत्त प्राध्यापक ने मुख्यमंत्री राहत कोष को 50 हजार रुपये प्रदान किया

भुवनेश्वर. सेवानिवृत्त प्राध्यापक ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 50 हजार रूपये प्रदान किया है. मालूम हो कि मुख्यमंत्री तथा ओडिशा शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर राज्य सरकारी कॉलेज के सेवानिवृत्त रसायन विज्ञान विभाग के प्राध्यापक तथा उच्चशिक्षा विभाग के उपनिर्देशक हेमंत कुमार दास ने कोरोना के मुकाबला के लिए अपनी पेंशन से 50 हजार रूपये मुख्यमंत्री राहत कोष को प्रदान किया है. इसके साथ इस महामारी से समग्र विश्व को बचाने के लिए प्रभु श्रीजगन्नाथ जी से प्रर्थना की है.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …