Home / Odisha / ओडिशा में प्रवासी लोगों घर पर लौटने के लिए अनिवार्य होगा पंजीकरण कराना

ओडिशा में प्रवासी लोगों घर पर लौटने के लिए अनिवार्य होगा पंजीकरण कराना

  • घर जाने से पहले रहना होगा 14 दिन क्वारेंटाइन में

भुवनेश्वर. लाकडाउन समाप्त होने के बाद राज्य के बाहर से यदि कोई प्रवासी ओडिशावासी प्रदेश लौटना चाहता है तो उनके लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा. पंचायतीराज विभाग द्वारा इसको लेकर आगामी 24 अप्रैल से एक पोर्टल खोला जाएगा. पंचायतीराज सचिव देवरंजन कुमार सिंह ने शाम को एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ओडिशा लौटने के बाद उन लोगों को सीधे अपने घर में जाने की अनुमति नहीं होगी. उन्हें घर के पास अस्थायी क्वारेंटाइन कैंप में 14 दिन रहना होगा. उन्होंने कहा कि ओडिशा लौटने वाले लोग इस पोर्टल के जरिये पंजीकरण करा सकेंगे. वे स्वयं या फिर उनके परिवार के लोग इसमें पंजीकरण करा सकते हैं.
उल्लेखनीय है कि ओडिशा में अब जितने कोरोना के पाजिटिव मामले आ रहे हैं, उनमें अधिकांश लोग पश्चिम बंगाल से आये हैं.

Share this news

About desk

Check Also

देश में अविश्वास का माहौल बनाने का प्रयास : अनिल बिस्वाल

    कहा-देश में अराजकता फैलाने और संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की साजिश रच …