भुवनेश्वर- विभिन्न आवास व भवनों के लिए अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र के लिए अब अग्निशमन सेवा निदेशालय जाना नहीं पड़ेगा। विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी अब आवश्यकीय अनुमोदन व प्रमाण पत्र जारी कर सकेंगे। अग्नि सुरक्षा के क्षेत्र के क्षेत्रीय कर्मचारियों को यह अधिकार प्रदान किये गये हैं। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निर्देश के अनुसार इस संबंध में विस्तृत विज्ञप्ति प्रकाशित की गई है। इस निर्णय के अनुसार अब क्षेत्रीय कर्मचारी आवश्यकीय प्रक्रिया का अनुसरण कर आवेदन करने के 18 दिनों के अंदर प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। प्रमाण पत्र की अवधि दो साल के लिए मान्य रहेगी। आवासिक भवनों के क्षेत्र में यह पांच साल के लिए मान्य होगा । 2020 के अप्रैल माह तक अग्निसुरक्षा अनुमोदन व प्रमाण पत्र प्रदान की संपूर्ण व्यवस्था को आनलाइन के जरिये किया जाएगा।
Check Also
ओडिशा में 588 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय जलमार्ग-5 के विकास को मिलेगी गति
केंद्र और राज्य सरकार ने मिलाया हाथ तालचेर से पारादीप-धामरा होते …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
