भुवनेश्वर – जगतसिंहपुर जिले में गायों की तस्करी करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । जिले में पुलिस ने तीन पिकअप वैन के जरिये गायों की तस्करी करते समय वाहनों को बरामद करने के साथ साथ इस मामले में चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसी सूत्र से जानकारी मिलने के बाद जगतसिंगपुर पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के आलिपिंगल सड़क के पुल के पास गायों की तस्करी करने वाले तीन पिकअप वाहनों को रोका । वहां से 15 गौ वंशों को छुड़ाया गया। इस दौरान पुलिस ने पांच गौ तस्करों को भी गिरफ्कार किया है।
Check Also
जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू
पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
