Home / Odisha / स्मितारानी मामले को लेकर राज्यपाल से मिले भाजपा नेता

स्मितारानी मामले को लेकर राज्यपाल से मिले भाजपा नेता

  • विधानसभा में नहीं बोलने देने का लगाया आरोप

भुवनेश्वर- स्मितारानी हत्याकांड मामले को लेकर विधानसभा में भाजपा विधायकों को बोलने नहीं दिया जा रहा है। यह शिकायत आज भाजपा विधायकों ने राज्यपाल से मिलकर की। उन्होंने कहा कि विधानसभा में यह मुद्दा उठाने से उनको रोका जा रहा है। भाजपा नेताओं ने इसे लेकर एक ज्ञापन भी राज्यपाल को सौंपा। भाजपा का कहना है कि स्मितारानी मामले में पुलिस बीजद के इशारे पर काम कर रही है और सदन अध्यक्ष भी उन्हें इस मुद्दे को उठाने से रोक रहे हैं।

Share this news

About desk

Check Also

जीवीएचएस के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू

    पर्यटन एवं आतिथ्य सेवा क्षेत्र में 68 विद्यार्थी ले रहे प्रशिक्षण भुवनेश्वर। ओडिशा …