Home / Odisha / रक्तदान दिवस पर आधारित लघुनाटिका का मंचन

रक्तदान दिवस पर आधारित लघुनाटिका का मंचन

भुवनेश्वर. मारवाड़ी महिला समिति भुनेश्वर शाखा की अध्यक्षा नीलम अग्रवाल की अगुआई में रक्तदान दिवस पर स्थानीय स्प्लानेट माल में सायंकाल लोगों की भीड़ में रक्तदान पर आधारित एक सुंदर लघुनाटिका का मंचन हुआ. लोगों ने प्रस्तुत नाटिका का तालियों से स्वागत किया. लघुनाटिका में देवराज स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया. नाटक के लेखक थे पद्मभूषण सोलंकी तथा उनके सहयोगियों. लघुनाटिका के मंचन में स्कूल शिक्षक रमाकांत का पूरा सहयोग रहा. मामस, भुवनेश्वर शाखा रक्तदान सेवा प्रकल्प की संयोजिका स्नेहा अग्रवाल ने अपना पूर्ण सहयोग दिया. साथ ही साथ प्रस्तुत कार्यक्रम में रश्मि अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, सुधा खंडेलवाल, कविता अग्रवाल, सुनीता कातेला, ज्योति जैन आदि उपस्थित रहकर सहयोग किया.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …